बबुरी पुलिस द्वारा अबैध शराब से सम्बन्धित अपराध के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, April 8, 2024

बबुरी पुलिस द्वारा अबैध शराब से सम्बन्धित अपराध के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। डॉ अनिल कुमार पुलिस

 

अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार, विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एवं अनिरूद्ध सिंह क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर  के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बबुरी अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में बबुरी पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय के शराब तस्करी के मुकदमा में वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  संदिग्ध वाहन,संदिग्ध व्यक्तियो की चेंकिग अभियान के क्रम में  मु0अ0स0 135/23 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63 अबकारी एक्ट के वांछित  अभियुक्त मोनू कुमार गुप्ता पुत्र सुनिल कुमार गुप्ता उम्र 29 वर्ष वार्ड न0 16 ललित सिनेमा हाल के पिछे रफी गंज थाना रफीगंज जनपद औरंगाबाद बिहार को दिनांक 08.04.24 को समय 11.05 बजे  भभुवार पुल थाना बबुरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रही है।


पूर्व की घटना-  दिनांक 14.12.2023 को थाना बबुरी द्वारा एक कन्टेनर जिसमें फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर फर्जी बिल्टी के साथ बिहार  ले जा रहे 481 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बरामदगी व गिरफ्तारी कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 135/23 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63 आबकारी एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित की गई थी।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय   थाना बबुरी जनपद चन्दौली।

2- उ0नि0 रणजीत सिंह  थाना बबुरी जनपद चन्दौली।

3- हे0का0 सुभाष सिंह  थाना बबुरी जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad