अवैध रूप से काटा जा रहा हरा पेड़, जिम्मेदार अधिकारी है परे - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, May 24, 2024

अवैध रूप से काटा जा रहा हरा पेड़, जिम्मेदार अधिकारी है परे

चकिया ( मीडिया टाइम्स )।   वन विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की

 कटाई की जा रही है। इसके बाद भी विभाग वन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। इसके अलावा प्रशासन भी इस तरफ अनदेखी कर रहा है।

पुरामामला शाहाबगंज ब्लाक के ठेकहा गांव का है, जहा पर बिन परमिंट के आम का पेड़ मनमानी तरीके से कटवाया जा रहा है।

हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग ही लापरवाही बरतते हैं।

पेड़ काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण इस पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। वन माफियाओं पर रोकथाम नहीं होने के कारण जहां कभी घना जंगल हुआ करता था,  पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है। इन पेड़ों की हो रही कटाई से वन क्षेत्रों को तो नुकसान हो रहा है।

इस संबंध में जिम्मदार अधिकारी से बात हुआ उनका कहना है कि हरे पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध है। यदि कहीं अवैध रूप से कटाई की जाती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad