थाना धानापुर पुलिस द्वारा चोरी के समर सेबूल स्टाटर व 500 रुपया नकद के साथ 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, June 15, 2024

थाना धानापुर पुलिस द्वारा चोरी के समर सेबूल स्टाटर व 500 रुपया नकद के साथ 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। वादी राजकुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 आदिनाथ पाण्डेय

 


निवासी ग्राम करी पोस्ट धरावँ थाना धानापुर जनपद चन्दौली के घर मे चोरी करने की घटना घटित हुई। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 84/24 धारा 380/457/411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। 


डा. अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन पर प्रचलित अभियान में चोरी से सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम एवं गिरफ्तारी व बरामदगी के अभियान के क्रम में विनय कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक सदर व रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में प्रशान्त कुमार सिंह प्रभारी धानापुर के कुशल नेतृत्व में धानापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करी में वादी राजकुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 आदिनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम करी के घर में घुसकर चोरी करने की घटना करने वाले अभियुक्त को गांव वालों की सहायता से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी का समरसेबूल स्टाटर व 500 रुपया नकद बरामदगी हुआ। 


बरामदगी-

समर सेबूल स्टाटर 

500 रुपया नकद



गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-


1. प्रभारी धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह।

2. उ0नि0 राजमणि सरोज।  

3. का0 शिवा सोनकर।  

4. का0 सर्वेश कुमार।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad