नौगढ़ पुलिस टीम ने क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जा रहे 53 गोवंश बरामद - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, June 6, 2024

नौगढ़ पुलिस टीम ने क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जा रहे 53 गोवंश बरामद

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। डा. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद के रास्ते

 विभिन्न राज्य व जनपदों में पशुओं की तस्करी करने वाले अपराधियों के प्रति कड़ा रूख अपनाते हुए लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जा रहा है इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी  नौगढ़ के पर्यवेक्षण में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा पैदल हांक कर ले जा रहे 53 गौवंश बरामद करते हुए थाना नौगढ़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


घटना का विवरण

दिनांक 05.06.2024 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम कोइलरवा हनुमान मंदिर के पास वन विभाग के लगे बोर्ड के पास से समय 20.40 बजे 53 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक एक दूसरे में बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते बरामद किया गया। अभियुक्त जंगल झाडी व अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गये।  बरामदी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 63/24 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की  गयी।

बरामदगी 

1. 53  ऱाशि गोवंश जिन्दा 


बरामदगी/ गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

    1.थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह  थाना नौगढ जनपद चन्दौली।

2. उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी चन्द्रप्रभा थाना नौगढ जनपद चन्दौली।

   3.  उ0नि0 रामसरन यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली।

4. का0 श्यामशक्ति यादव  थाना नौगढ जनपद चन्दौली।

5. का0 बालकृष्ण यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली।

6. का0 रोहित यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad