हमारा वृक्ष, हमारी भूमि, हमारा भविष्य....... मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधें - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, June 5, 2024

हमारा वृक्ष, हमारी भूमि, हमारा भविष्य....... मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधें

चकिया ( मीडिया टाइम्स )।  मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के तत्वाधान में विश्व


 पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु “वृहद वृक्षारोपण अभियान” ब्लाक चकिया और शहाबगंज के कुछ गांव  (प्रीतपुर, मगही, मुसाहिबपुर , भरेहटा, शोभन्था, चुप्पेपुर में चलाया गया। संस्था के कार्यकर्ता व समुदाय के लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाया गया। 

इस “वृहद वृक्षारोपण अभियान” में लगभग 125 से अधिक पौधे लगाए गए, जिसमें संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गांव के बच्चे, महिला व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज के पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता को बढ़ाना है। पर्यावरण को बेहतर बनाना, जैव विविधता को बढ़ावा देना और एक स्थायी भविष्य में योगदान करना है। 

क्योंकि विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का थीम है कि " भूमि पुनर्स्थापन मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की छमता"  जिसका उददेश्य यही है कि  जो हमारी भूमि बंजर, मरुस्थली और उसर हो रही है उसको हम वृक्ष लगाकर हरे भरे बनाये। जिससे मनुष्य के साथ साथ अन्य जीवों की सुरक्षा की जा सके और जो जलवायु परिवर्तन हो रहा है आपदाएं आ रही है उसको रोका जा सके। 

यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में है  बल्कि यह एक शैक्षिक अनुभव भी साबित करता है जिससे कि आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रहा सके। जिसके बारे में जन जागरूकता बढ़ाई गई । इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। 

हर छोटे प्रयास का बड़ा प्रभाव हो सकता है। हम सब मिलकर अपने पर्यावरण की रक्षा करें और एक स्वस्थ, हरित और समृद्ध भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। इस कार्यक्रम में प्रीतपुर की महिला प्रधान जगवन्ती देवी, प्रधानपति त्रिलोकि, गोलू, महिमा के अलावा संस्था के तरफ से प्रीति शर्मा, संजू, रीता मौर्य, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, गुलाब राम, अखिलेश कुमार, नारायण प्रसाद, सुनील कुमार पाल, देवेंद्र कुमार, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा और मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad