भाजपा के व्यापारी नेता ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, August 30, 2021

भाजपा के व्यापारी नेता ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

 


चकिया/चंदौली। भारतीय जनता पार्टी को जिले में रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा। जब जिले के बडे़ व्यापारी नेता अजय मद्धेशिया ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मद्धेशिया की व्यापारियों के बीच अच्छी पैठ मानी जाती है।


पार्टी के छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां व्यापारियों के हित में नहीं है, इस सरकार में सबसे अधिक छोटे व मझोले व्यापारी मारे गये है। नोटबंटी, जीएसटी जैसे फैसले से व्यापारी उबर भी नहीं पाया था कि कोरोना महामारी आ गई। जिसके बाद इस सरकार ने व्यापारी हित में एक भी कदम नहीं उठाया और तो और व्यापारियों पर टैक्स का बोझ भी लाद दिया है। उन्होंने जिले में सपा को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। जिसके लिए वे हर मोर्चे पर पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।



रविवार को समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान है। अजय मद्धेशिया के पार्टी ज्वांइन करने से जिले में व्यापारियों के बीच पार्टी मजबूत होगी।


आपको बता दें कि अजय मद्धेशिया भाजपा के जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ मद्धेशिया समाज के भी जिला उपाध्यक्ष है। व्यापारियों को स्वजातियों के बीच उनकी अच्छी पैठ है। इसके अलावा व्यापार मंडल चकिया के पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही चकिया नगर पंचायत चुनाव के दौरान चेयरमैन पद पर भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदारों में से एक थे।



इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जितेन्द्र कुमार एड., रामआधार जोसेफ, सयुस राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा, विस अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, अभिषेक बहेलिया, मुश्ताक अहमद डब्ल्यू, नफीस अहमद, महेन्द्र सिंह, राकेश मोदनवाल, मुन्ना भाष्कर सहित पार्टी के तमाम नेता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad