अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के अध्यक्ष सुनील सिंह व महामंत्री बने नितिन जायसवाल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, January 21, 2023

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के अध्यक्ष सुनील सिंह व महामंत्री बने नितिन जायसवाल

 

 चंदौली(मीडिया टाइम्स)। क्षेत्र के बबुरी कस्बे में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बबुरी नगर इकाई  का गठन शनिवार को बबुरी कस्बा स्थित सुनील सिंह के औद्योगिक फार्म हाउस पर किया गया।

  जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद चंदौली जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राकेश कुमार शर्मा ने बबुरी इकाई के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री नितिन जायसवाल ,कोषाध्यक्ष अविनाश जयसवाल, तहसील अध्यक्ष अजीत जायसवाल, तहसील मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी तौफीक खान, को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र देकर पदभार सौंपा।


इस दौरान इस दौरान अखिल भारतीय व्यापार मंडल के  जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया जिसमे अपने व्यापारियों के समस्या के लिए हमेशा अपने संगठन के साथ वह मजबूती के साथ तन मन धन से खड़े रहना है किसी व्यापारी को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए हम लोगों ने अपने चंदौली जिले के हर एक व्यापारी बन्धुओं के साथ खडे रहेगे, व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के रक्षा के लिए अपने नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बसंत लाल गुप्ता, सुनील कुमार सिंह ,अजीत जायसवाल,घूरे लाल कन्नौजिया , रविशंकर मिश्रा ,अमिय पांडे, तौफीक खान ,नितिन जायसवाल अविनाश जायसवाल, अर्चना देवी महिला जिला अध्यक्ष ,आभा चौरसिया आदि कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad