मेधावी छात्राओं को समाजसेवी रामगोपाल सिंह ने बांटा साइकिल, पुरस्कर पा कर खिले चेहरे - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, January 28, 2023

मेधावी छात्राओं को समाजसेवी रामगोपाल सिंह ने बांटा साइकिल, पुरस्कर पा कर खिले चेहरे

चहनिया,चंदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी पीडीडीयूनगर अनिरूद्ध सिंह के पहल पर श्री सांई इम्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि.के एमडी रामगोपाल सिंह ने शनिवार को रामगढ़ स्थित बाबा किनाराम इंटर कॉलेज के मेधावी 11 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। इसके साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद का भरोशा दिया है। एमडी के इस पहल से छात्राओं में काफी उत्साह है।



लम्बे समय से समाजसेवी दुर्गेश सिंह अधिकारी और समाजसेवियों की मदद से सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा दे रहे है। अबतक हजारों छात्राओं को नि:शुल्क कॉपी किताब सहित खेलकूद व डे्रस वितरण किया है। यही नही सीओ अनिरूद्ध सिंह सहित अन्य के मदद से गरीब बेटियों की हाथ पीला भी कराया है। इसी क्रम में शनिवार को रामगढ़ स्थित किनाराम इंटर कॉलेज में एमडी रामगोपाल सिंह ने मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण के साथ पठन पाठन सामाग्री हेतु दो दो हजार रूपये का उत्सावर्धन किया। 



एमडी रामगोपाल सिंह के इस पहल का लोगों ने सराहना किया। रामगोपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन देश और राष्ट्रहित में मजबूती मिलेगा। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी दुर्गेश सिंह, सीओ अनिरूद्ध सिंह, प्रधानाचार्य विपिन सिंह, प्रबंधक प्रभुनारायण सिंह लल्ला, पूर्व प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, संतोष सिंह, अशोक सिंह, सुधीरन्द्र पांडेय, संतोष जोशी, उपेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad