प्रधान के ऊपर सहायक अध्यापिका के द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से नाराज प्रधानों ने जताया विरोध - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, February 2, 2023

प्रधान के ऊपर सहायक अध्यापिका के द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से नाराज प्रधानों ने जताया विरोध

सकलडीहा चंदौली। विकास खंड के फेसुड़ा प्रधान पर कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका द्वारा फर्जी ढ़ग से मुकदमा दर्ज कराने व दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधान संघ ने सहायक अध्यापिका द्वारा फर्जी ढ़ग से किये गये कार्रवाई को लेकर  विरोध जताया। बीडीओ को पत्रक सौपते हुए प्रधान पर दर्ज मुकदमा वापस लेने व शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाया।

प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि कंपोजिट विद्यालय की एक सहायक अध्यापिका के समय से विद्यालय नही आने व विद्यालय में उपस्थित बच्चों के सापेक्ष संख्या कम बताने को लेकर प्रधान द्वारा विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था। इसी खुन्नस में सहायक अध्यापिका द्वारा फर्जी ढ़ग से सैयदराजा थाना में आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। यही नही प्रधान को थाने में भी बैठाया गया। जिसे लेकर प्रधान संघ ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान संघ ने बीडीओ को पत्रक देते हुए मामले की जांच कराकर फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग उठाया। चेताया कि चौबीस घंटे में समस्या का समाधान नही होने पर प्रधान संघ बीआरसी पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस मौके पर विरोध जताने वालों में अमित सिंह,अश्वनी श्रीवास्तव, राजेश यादव, वीरेन्द्र शर्मा, गुलाब मौर्या, मनोज यादव, अर्जुन मौर्या, अमरनाथ खरवार, अनीता देवी, अशोक, रीता देवी, देवचंद सहित अन्य मौजूद रहे।






No comments:

Post a Comment

Post Top Ad