सूबे के मुखिया के आदेशों पर भारी चन्द्रप्रभा रेंजर विनोद कुमार पाडेय का बेबुनियादी बयान से चर्चाओं में बने रेंजर - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, April 10, 2023

सूबे के मुखिया के आदेशों पर भारी चन्द्रप्रभा रेंजर विनोद कुमार पाडेय का बेबुनियादी बयान से चर्चाओं में बने रेंजर

ट्रक पर अवैध बोल्डर लादे जाने की सुचना के बाद भी वन विभाग के चंद्रप्रभा रेंजर विनोद कुमार पांडेय की लापरवाही आई सामने,अभी भी अवैध खनन का खेल चल रहा जोरो से

चकिया(मीडिया टाइम्स)। एक बार फिर चकिया क्षेत्र मे इन दिनो   शिकारगंज के प्रतिबंधित पहाडियों से खुलेआम अवैध खनन का खेल पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की सह से अवैध खनन का धंधा जोरो पर पकड़ लिया है और अवैध खननकर्ताओं मे प्रशासन का कोई खौफ नही नही है आपको बताते चले की सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर भले ही जनपद चन्दौली मे पहाडी क्षेत्रों मे पूर्ण रुप से अवैध खनन पर रोक लगाया गया है।

लेकिन सुत्रो के अनुसार अवैध खनन को चालु करने मे स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी अवैध खनन कर्ताओं से प्रतिमाह अवैध मोटी रकम वसुल कर अवैध खनन करवा रहे है, जिससे अवैध खनन का धंधा जोरो पर है और अवैध खनन की सुचना के बाद भी वन विभाग के लोग अवैध खनन को लेकर कोई कार्यवाही नही करते है। जिससे खुलेआम पहाड़ी क्षेत्र से ट्रक पर अवैध बोल्डर लादा जा रहा है और अवैध खनन व ट्रक पर बोल्डर लादे जाने की सुचना के बाद भी वन विभाग के रेंजर समेत डीएफओ मामले को लेकर अब तक कोई कार्यवाही नही किये।

वही जब अवैध खनन की सुचना को लेकर चंद्रप्रभा रेंजर चकिया विनोद कुमार पांडेय को फोन किया जाता है तो उनके द्वारा बताया जाता है की वीडियो वायरल करने वाला ही खनन अपराधी है, वही ऐसे में चंद्रप्रभा रेंजर चकिया विनोद कुमार पांडेय के मीठे बोल से खनन माफियाओं का बोलबाला है वही सुबह के मुखिया का लगातार खनन माफियाओं पर बुलडोजर चलाने की बात कही जाती है ऐसे में ही चंद्रप्रभा रेंजर विनोद कुमार पांडेय कार्यो को लेकर लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं।

मुद्दे की बात यह है कि अवैध खनन का बस्तुर लगातार जारी है सूत्रों की माने तो चकिया चंद्रप्रभा रेंजर विनोद कुमार पांडेय के नाक के नीचे ही होता है सारा खेल लेकिन जानकरी मिलने के बाद भी नहीं होती कोई कार्रवाई।

अभी कुछ दिनों पूर्व ही एक सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित पहाड़ियों पर अवैध तरीके से ट्रक पर बोल्डर लादने का वीडियो हुआ था वायरल।



वही अब देखना है की खबर चलने के बाद जनपद के जिलाधिकारी चन्दौली समेत पुलिस अधीक्षक अवैध खनन को लेकर कोई निर्देश देते है या पूर्व की भांति मामले को ठंडे बस्ते मे डाल दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad