थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा जंगल के रास्ते पैदल वध हेतु ले जाए जा रहे 14 राशि गोवंश बरामद,02 पशु तस्कर गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, May 21, 2023

थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा जंगल के रास्ते पैदल वध हेतु ले जाए जा रहे 14 राशि गोवंश बरामद,02 पशु तस्कर गिरफ्तार

नौगढ।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी  के गहन मार्गदर्शन में गौ-तस्करी एवं एंटी क्राइम व मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाए जाने हेतु संचालित अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर धोबही तिराहा करीब04.30 बजे भोर में संजय पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी ग्राम अमांव थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली व  महेन्द्र खरवार पुत्र जयराम खरवार निवासी ग्राम चिकनी थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को

 14 राशि गोवंश के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चकरघट्टा मे मुकदमा अपराध संख्या 24/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया है।

 गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में राधाकृष्ण यादव, कृष्ण कुमार यादव, अमित कुमार यादव, अमरनाथ यादव, चन्दन सिंह, सत्यप्रकाश उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad