विधायक चकिया की पहल पर जिलाधिकारी चन्दौली के प्रयास से गरीब किशोर का शव महाराष्ट्र से नौगढ लाया गया - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, May 21, 2023

विधायक चकिया की पहल पर जिलाधिकारी चन्दौली के प्रयास से गरीब किशोर का शव महाराष्ट्र से नौगढ लाया गया

नौगढ।महाराष्ट्र राज्य के जालना जिला के परतूर मे ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से कस्बा बाजार निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के भतीजे विकास जायसवाल 18 वर्ष की ईलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त हो गई।

        विधायक चकिया कैलाश आचार्य के पहल पर जिलाधिकारी के प्रयास से एबुलेंस से शव को मृतक के घर लाया जा सका।

इस बारे में बताया जाता है कि कस्बा बाजार निवासी पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल प्रसाद जायसवाल के छोटे भाई नरेंद्र जायसवाल का छोटा पुत्र विकास जायसवाल  महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद की एक फैक्टरी में काम करता था।

जहां से घर वापस आते समय शनिवार को परतूर के समीप चलती हुई ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे देख लोगों ने तत्काल नजदीकी रेलवे स्टेशन को सूचना दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

     भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने अनुरोध पर विधायक कैलाश आचार्य ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद चन्दौली को घटना के बारे में बताया।

   जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे ने महाराष्ट्र के जिलाधिकारी से अनुरोध कर गरीब किशोर का शव उसके पैतृक गांव में भेजवाने के लिए वार्ता किया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।जहां पर पहुंची भारी भीड़ 

परिजनों रिस्तेदारों का रो रोकर काफी बुरा हाल रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad