सरोवर की साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध,ग्राम सभा की ओर से अमृत सरोवर में चयनित करने की किया गया है मांग - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, May 20, 2023

सरोवर की साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध,ग्राम सभा की ओर से अमृत सरोवर में चयनित करने की किया गया है मांग

सरोवर को मत्स्य विभाग द्वारा मनमानी ढ़ग से आवंटन करने का आरोप

फोटो: राउतपुर गांव की सरोवर की साफ सफाई कराने को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण

सकलडीहा, चन्दौली मत्स्य विभाग की ओर से राउतपुर गांव की 25 बीघा की तालाब को एक व्यक्ति को मनमानी ढ़ग से आवंटित कर दिया गया है। आवंटी द्वारा तालाब की रख रखाव नही करने के कारण तालाब घासफूस और जलकुंभी से पटा पड़ा है। जिसके कारण आये दिन गाय भैस सरोवर में लगी घासफूस में फसकर दम तोड़ दे रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को ग्राम प्रधान अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में सरोवर की साफ सफाई और अमृत सरोवर के रूप में चयनित करने की मांग किया है। चेताया कि तहसील प्रशासन तालाब पट्टा का आवंटन निरस्त कर साफ सफाई शुरू नही कराया तो ग्रामीण आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे।

शासन की ओर से गांव गांव में अमृत सरोवर बनाने पर जोर है। वही दूसरी ओर राउतपुर गांव में 25 बीघा की सरोवर घासफूस और जलकुंभी से पटा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मत्स्य विभाग द्वारा एक व्यक्ति को मनमानी ढ़ग से सरोवर को पट्टाकर  दिया गया है। आवंटी द्वारा सरोवर की साफ सफाई नही कराने से डालाछठ, ज्यूतिया सहित अन्य त्योहार पर महिलाओं को काफी समस्या होती है। यही नही खेलते हुए बच्चे गिर जाने से घासफूस में फस जाते है। कई बार जंगली सूअर और गाय भैस जलकुंभी और घासफूस में फस जाने के कारण बाहर नही निकलने से दम तोड़ देते है। इसके लिये ग्रामीणों की ओर प्रधान द्वारा एसडीएम से मिलकर शिकायत किया गया था। लेकिन दो साल से अधिक समय के बाद भी पट्टा निरस्त तो दूर साफ सफाई नही होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने तहसील और ब्लॉक प्रशासन द्वारा शीघ्र ही समस्या का समाधान नही करने पर सड़क पर उतकर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान अनिल सिंह यादव, राजनाथ, विकास, विशाल, चंदन, बेचन, सेचन, सुदामा, भोला, रामा यादव सहित अन्य मौजूद रहे

सरोवर की साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

ग्राम सभा की ओर से अमृत सरोवर में चयनित करने की किया गया है मांग

सरोवर को मत्स्य विभाग द्वारा मनमानी ढ़ग से आवंटन करने का आरोप

फोटो: राउतपुर गांव की सरोवर की साफ सफाई कराने को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण

सकलडीहा, मत्स्य विभाग की ओर से राउतपुर गांव की 25 बीघा की तालाब को एक व्यक्ति को मनमानी ढ़ग से आवंटित कर दिया गया है। आवंटी द्वारा तालाब की रख रखाव नही करने के कारण तालाब घासफूस और जलकुंभी से पटा पड़ा है। जिसके कारण आये दिन गाय भैस सरोवर में लगी घासफूस में फसकर दम तोड़ दे रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को ग्राम प्रधान अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में सरोवर की साफ सफाई और अमृत सरोवर के रूप में चयनित करने की मांग किया है। चेताया कि तहसील प्रशासन तालाब पट्टा का आवंटन निरस्त कर साफ सफाई शुरू नही कराया तो ग्रामीण आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad