गहने को दूना करने के नाम पर दो दर्जन महिलाओं का लाखो का गहना लेकर महिला ठग हुई फरार,गांव के महिलाओं में मचा हड़कंप - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, May 26, 2023

गहने को दूना करने के नाम पर दो दर्जन महिलाओं का लाखो का गहना लेकर महिला ठग हुई फरार,गांव के महिलाओं में मचा हड़कंप

चहनियां/चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरकला गांव में बर्तन बदलकर नये बर्तन देने के बाद गहने को दूना करने के नाम पर दो दर्जन महिलाओं का लाखो का गहना लेकर महिला ठग फरार हो गयी। ये महिलाएं गैंग बनाकर क्षेत्र की महिलाओं को लूट रही है।


 
महुअरकला गांव में बुधवार को एक महिला गांव में पुराने बर्तन के बदलने के लिए आयी। जो पुराने बर्तन के बदले नये बर्तन बिना पैसा लिए दे दिया। गुरुवार की शाम को पुनः वही महिला आकर गहने को दूना करने का झांसा देकर एक कम्पनी का  नाम बताकर हनसा देवी से कान का एक कनफूल,लड़की का सोने का लाकेट,मंगलसूत्र,पैजनी,कविता यादव का फूल का परात, फूल का गिलास,फूल का लोटा,सुनीता यादव का मंगलसूत्र,एक कान का कनफूल,एक मीना ,एक पायल,संगीता के बहु का मंगलसूत्र ,पायल मीना, मीना यादव का मंगलसूत्र,फूल का लोटा ,कटोरा,मराछि देवी का सोने का अंगूठी,पायल,लोटा,कटोरा आदि बर्तन,विद्या यादव का कान के सोने का कनफूल,पायल,कटोरा,नीतू यादव का करघनी,मंगलसूत्र आदि,एक मंगलसूत्र,एक कान का कनफूल,मीना,प्रभा देवी का एक कान का कर्णफूल,पायल,चांदनी यादव कान का कनफूल,दो लाकेट,मंगलसूत्र,माया यादव का एक कान का कनफूल,एक मंगलसूत्र पायल,परमशीला यादव का एक मंगलसूत्र आदि महिलाओं का गहने लेकर फरार हो गयी। ये महिला ठग का गैंग है जो गांवो में घूमकर महिलाओं को झांसा देकर गहने आदि सामान लूटकर फरार हो जा रही है। गांव के ही एक महिला ने गहने देते वक्त चुपके से मोबाइल में फोटो खींच लिया था।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad