अज्ञात कारणों से लगी आग में दो मवेशी की मौत, दो झुलसे, हजारों का नुकसान,मचा अफरा तफरी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, May 25, 2023

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो मवेशी की मौत, दो झुलसे, हजारों का नुकसान,मचा अफरा तफरी


धानापुर। क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में बृहस्पतिवार को अपरान्ह लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में  विनोद कुमार पुत्र स्व हरिद्वार की दो बकरी मार गई। वहीं एक भैंस और एक बकरी झुलस गई। आगलगी में गृहस्थी के सामान सहित हजारों का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि विनोद की तीन मड़ई थी जिसमें जानवरों के साथ परिवार भी रहता था।

जिसमें किन्ही कारणों से आग लग गई और तेज हवा के कारण देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसमें एक मड़ई में बंधी दो बकरी जल कर मर गई वहीं दूसरे मड़ई से एक भैंस और एक बकरी को बचाया गया लेकिन वह भी झुलस गई।

आगलगी में पंखा, साइकिल, मोबाइल, चौकी, बिस्तर, अनाज और जरूरत के हजारों के सामान  जलकर राख हो गई। दिन में आगलगी के कारण ग्रामीण तुरंत इकट्ठा हो गए जिससे आग पर काबू पाया गया और आग आगे नहीं बढ़ पाया। घटना को जानकी क्षेत्रीय लेखपाल और पशु चिकित्सालय को दी गई। जो मौके पर आकर जानवरों का पोस्टमार्टम किया और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने गरीब परिवार को मुआवजे की मांग किया है।आग बुझाने वालों में मुख्य रूप से रामा बिंद,बेचू सरदार,महेंद्र बिंद,राजन, मनोहर,पुजारी,रम्भा देवी,दुर्गावती देवी,कौशिल्या,राधिका,अनीता सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।


 


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad