सड़क निर्माण में अनियमितता पर भाजपा नेता ने कार्य को रुकवाया, मानक के विपरित सड़क निमार्ण करा रहे कर्मचारियों में मची खलबली - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, May 28, 2023

सड़क निर्माण में अनियमितता पर भाजपा नेता ने कार्य को रुकवाया, मानक के विपरित सड़क निमार्ण करा रहे कर्मचारियों में मची खलबली

कंदवा। अरंगी लोहरा सड़क निर्माण में अनियमितता मिलने पर बरहनी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व अरंगी प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने  रविवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया।मौके पर मानक के अनुरूप सड़क निर्माण न होने की जानकारी सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को दिया।सूचना पर विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को मानक के अनुरूप सड़क निर्माण करवाने का निर्देश दिया।

सैयदराजा विधानसभा के अरंगी लोहरा मार्ग पर काफी जर्जर हो गया था।बरहनी मंडल उपाध्यक्ष व अरंगी प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने जर्जर सड़क के निर्माण के लिए सम्बंधित अधिकारियों व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से गुहार लगाया था।इसके लिए विभाग द्वारा लगभग 1600 मीटर  सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।आरोप है कि सड़क निर्माण में काफी अनियमिता किया जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण मानक अनुरूप न होने की शिकायत भाजपा नेता भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह से किया।इस पर भाजपा नेता ने ठेकेदार को मानक के अनुसार कार्य करने को कहा गया।बावजूद सड़क निर्माण को मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।इससे भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने ग्रामीणों संग रविवार को सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया।आरोप है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानक को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।सड़क निर्माण में ठीक से बड़ी गिट्टी डालने का कार्य किया गया।तत्काल इसकी जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, इनुष खान, विकास सिंह आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad