मिशन शक्ति और नारी सुरक्षा की निकाली गयी रैली, लोगो को किया गया जागरूक - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, October 14, 2023

मिशन शक्ति और नारी सुरक्षा की निकाली गयी रैली, लोगो को किया गया जागरूक

चंदौली(मीडिया टाइम्स)। नौगढ़ राजकीय हाई स्कूल लौवारीकला नौगढ़ मे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व बालिकाओं को आत्मा सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक।



राजकीय हाई स्कूल में शासन के आदेश के द्वारा शक्ति मिशन रैली निकली गयी। रैली प्रिंसिपल श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। जिसमे की छात्र छात्राओं द्वारा हाथो मे विभिन्न प्रकार के स्लोगनो को लेकर गांव का भ्रमण किया तथा महिलाओ और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा कई योजनाओं को भी बातया गया। यह रैली विद्यालय के प्रांगढ़ से शुरु हो कर गांव के गलियो से मिशन शक्ति नारो से अन्य मुख्य स्थानों से हो कर समाप्त की गयी।


वही  प्रधानाध्यपिका श्वेता श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को मिशन शक्ति के बारे में बताया की मिशन शक्ति मोड़ में एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के समर्थन को मजबूत बनाना है। यह योजना सम्पूर्ण जीवन चक्र के महिलाओ को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार किया। तथा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे ग्रामीणों को बताया गया।


 मिशन शक्ति कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिक श्वेता श्रीवास्तव, निक्की कुमारी सिंह, पूर्वमाध्यमिक के प्रधानाध्यपक नन्दलाल गुप्ता, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, शिक्षामित्र लालचंद इत्यादी अध्यापक गण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad