लखनऊ में "शिक्षक बनाओ सम्मान बचाओ" महारैली में पहुंचें शिक्षामित्र-राजेश सिंह, लखनऊ में प्रस्तावित धरने के लिए बैठक कर बनाई रणनीति - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, October 13, 2023

लखनऊ में "शिक्षक बनाओ सम्मान बचाओ" महारैली में पहुंचें शिक्षामित्र-राजेश सिंह, लखनऊ में प्रस्तावित धरने के लिए बैठक कर बनाई रणनीति

बरहनी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की समीक्षा बैठक विकास खंड बरहनी में कंदवा मां काली जी के मंदिर पर की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राज नारायण राय ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राजेश सिंह थे व विशिष्ट अतिथि  जिला प्रभारी संगीता सिंह व जिला संगठन मंत्री अजीत तिवारी थे। बैठक में संगठन द्वारा चलाए जा रहे संपर्क एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने शिक्षामित्रों को शत प्रतिशत 18 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली "सम्मान बचाओ शिक्षक बनाओ" महारैली में पहुंचने का आह्वान किया,तथा कहा कि हमें अपने मान सम्मान को बचाने के लिए 18 अक्टूबर को संगठन द्वारा प्रस्तावित महारैली में हर हाल में पहुंचना होगा।इस सरकार ने शिक्षामित्रों से वादे तो बहुत लम्बे-लम्बे किये लेकिन पूरा एक भी वादा नहीं किया।


 

शिक्षामित्र के प्रति इनका रवैया एकदम उपेक्षात्मक रहा है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री अजीत तिवारी ने कहा की हमें खोया हुआ सम्मान वापस पाना है तो हमें अपनी एकता से प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला के हाथों को मजबूत करना होगा।इस दौरान विभूति नारायण राय,जितेंद्र सिंह, श्याम दुलारी,आलोक गुप्ता, अशोक कुमार, देवानंद,श्याम नारायण, सुनील सिंह, नितेश सिंह, सुभाष यादव, सन्नो पांडे, नीता तिवारी, उर्मिला, प्रमिला, प्रियंका सिंह, नूतन सिंह, मधुमिता सिंह, अनीता इत्यादि शिक्षामित्र उपस्थित थे।

बैठक का संचालन ब्लॉक संरक्षक सुरेन्द्र गुप्ता ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad