पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, October 26, 2023

पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद चन्दौली के थाना शहाबगंज पुलिस को पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में मिली सफलता


 

चकिया। पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली डा० अनिल कुमार द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली रघुराज क्षेत्राधिकारी चकिया जनपद चन्दौली के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु चलाये जा रहे अभियान मे मिर्जा रिजवान बेग थानाध्यक्ष थाना शहाबगंज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर में मु0अ0सं0 115/2023 धारा 147/323/504/506/427/354, 354ख भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार साहनी पुत्र स्व0 शीतल प्रसाद निवासी अमरसीपुर थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली को उ0नि० रणजीत कुमार मय हमराहियान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मिर्जा रिजवान बेग थानाध्यक्ष थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली, रणजीत कुमार,ज्ञान सिंह पालदी,पक कुमार,अनुज सिंह यादव चन्द्रकान्थ तालुकदार चकिया उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad