जनपद सोनभद्र स्थित नगवां, बांध में कोई क्रैक नहीं,दरार पड़ने तथा बाढ़ आने की खबर भ्रामक,तहसील स्तर अधिकारियों ने क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, October 4, 2023

जनपद सोनभद्र स्थित नगवां, बांध में कोई क्रैक नहीं,दरार पड़ने तथा बाढ़ आने की खबर भ्रामक,तहसील स्तर अधिकारियों ने क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण

नौगढ़,चंदौली। उप जिलाधिकारी नौगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार को नगवा बाध,रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में दरार पड़ने और बांध में जल जमाव अपने जल स्तर से अधिक होने की भ्रामक सूचना तहसील नौगढ़ क्षेत्रान्तर्गत फैलाई गयी।

 

जिसके सम्बन्ध में तहसील स्तरीय अधिकारियों व राजस्व कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया व सहायक अभियन्ता तृतीय सिचाई निर्माण, खण्ड सोनभद्र से बाघ की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गयी, जिसमें उन्होंने लिखित रूप से अवगत कराया कि नगवा बांध का सम्पूर्ण जलस्तर की उचाई 1183.3 फीट है। पूर्ण जलस्तर पर बांध की क्षमता 3947mcft है।

 

दिनांक 04.10.2023 को प्रातः 08:00 बजे जलस्तर 1159.1फीट जल जमाव 3255 mcft थी व 04:40pm पर जलस्तर 1160.5 फीट जल जमाव 3947mcft रही साथ ही धंधरौल बांध की मीरजापुर नहर प्रखण्ड के डिमाण्ड पर 300 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। नगवा बांध में किसी भी प्रकार का कोई क्रैक नहीं है व सभी कार्य रेग्युलेशन के आर्डर के आधार पर होते है। अभी बाढ़ आने की कोई सम्भावना नही है। किसी भी अप्रिय घटना से पूर्व व्यापक प्रचार किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad