खेत में विशालकाय अजगर दिखने से दहशत का माहौल,ग्रामीणों ने पकड़ने की उठाई माँग - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, November 3, 2023

खेत में विशालकाय अजगर दिखने से दहशत का माहौल,ग्रामीणों ने पकड़ने की उठाई माँग

चहनियां/चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मुकुंदपुर व नैढ़ी के बीच सिवान में गुरुवार को एक विशालकाय अजगर दिखने से ग्रामीण दहशत में है।


 

      नदेसर ,मुकुंदपुर से नैढ़ि जाने वाली मुख्य सड़क पर बृजमोहन मौर्य के खेत के पास बनी पुलिया से होकर नार सिंह के धान के खेत में जाते हुए एक विशालकाय अजगर घूमते हुए देखा गया है। कुछ लोग खेत पर धान देखने के लिए गये तो विशाल काय अजगर को देखकर भाग खड़े हुए। थोड़ी देर में शोर होने पर अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। अजगर खेत मे कही घुस गया। इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी नित्यानंद पाण्डेय ने किसी सूचना से अनभिज्ञता जाहिर किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारीयो से अजगर को पकड़ने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad