सकलडीहा ब्लॉक परिसर में महिला मेठो की बैठक संपन्न - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, November 7, 2023

सकलडीहा ब्लॉक परिसर में महिला मेठो की बैठक संपन्न

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। सकलडीहा ब्लॉक  सभागार में महिला मेठो की अधिकारियों की उपस्थिति में एक मासिक बैठक बुलाई गई। जहां उपस्थित महिला मेठ ने बताया कि महीने के प्रत्येक 7 तारीख को हम सभी महिला मेंठों की एक मीटिंग ब्लॉक परिसर में बुलाई जाती है। भारत सरकार द्वारा हम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में आजीविका मिशन द्वारा नियुक्ति की गई है। 


वहीं जहां प्रत्येक ग्राम सभा में महिला मेठो के द्वारा कार्य कराए जाने के लिए निर्देश प्राप्त है। वहीं ब्लॉक कर्मचारी से कई संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह सभी लोग ग्राम सभा में जाकर कार्यों का अवलोकन करने के साथ जो कार्य हम महिलाओं के माध्यम से होना है उसे सुनिश्चित करें। शासन से आदेश है कि 20 पुरुषों पर एक महिला मेठ नियुक्त करने के साथ मनरेगा के कार्य सुनिश्चित किया जाए। 


इसी क्रम में मंगलवार को सकलडीहा ब्लाक के सभागार में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में महिला मेठो की बैठक बुलाई गई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, ए डी ओ आई एस बी हवलदार यादव, तकनीकी सहायक राम अवतार यादव, लेखा सहायक रमेश चौधरी, कंप्यूटर आपरेटर रमेश कुमार, बी एम एम समर वर्मा, दीपक गुप्ता, चंदा देवी, शर्मीला पाण्डेय, उर्मिला देवी, शशिकला, किरन देवी समेत काफ़ी संख्या मे महिला मेठ उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad