कीचड़ युक्त मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार, गांव जाने वाले मार्ग पर हुआ - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, December 1, 2023

कीचड़ युक्त मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार, गांव जाने वाले मार्ग पर हुआ

चहनियां/चंदौली। चहनियां कस्बा से सटा खण्डवारी गांव में जाने वाले मार्ग पर कीचड़ के कारण चलना दुश्वार हो गया है। एक तरफ मार्ग तो क्षतिग्रस्त है ही दूसरी तरफ जलमिशन के तहत गढ्ढा खोदने के दौरान फैली मिट्टी से पूरे मार्ग पर कीचड़ फैला हुआ है। इस मार्ग से दर्जनों गांवों को लोग आते जाते है।


 

           चहनियां कस्बा का आधा से ज्यादा हिस्सा खण्डवारी गांव सभा मे है। इससे सटे खण्डवारी बंधवा पर जाने वाले मार्ग पर एक माह पूर्व जलमिशन के तहत गढ्ढा खोदकर पाइप बिछाया गया है। जो मिट्टी पूरे मार्ग पर फैली हुई है।


 

एक तरफ तो मार्ग पहले से खराब थी ऊपर से मिट्टी के कारण बारिश होने पर कीचड़ हो गया है, मार्ग पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। दो पहिया वाहन वाले स्लीप होकर गिर रहे है।

 

 लोग चोटहिल हो रहे है । जबकि एक वर्ष पूर्व लगभग प्रधानपति सतीश गुप्ता ने मार्ग बनवाने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय को पत्र देकर मार्ग निर्माण का मांग किया था। इस मार्ग से होकर लोग दर्जनों गांवों को जाते है। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग निर्माण कराये जाने की मांग किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad