मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में बच्चो को बताया - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, December 22, 2023

मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में बच्चो को बताया

चहनियां ( मीडिया टाइम्स )। क्षेत्र के महराजगंज स्थित कम्पोजिट बिद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज 2 के तहत शहीद गांव के ट्रेनर किशन कुमार यादव ने बच्चो को आपदा से जुड़ी बातें बतायी।

            इस दौरान ट्रेनर किशन कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य घर से बिद्यालय एवं बिद्यालय से घर तक विभिन्न आपदाओं का बच्चो के जीवन पर पड़ने वाले कुप्रभावो को कम करना एवं नियमित शिक्षण में आने वाली बाधाओं तथा इससे होने वाले नुकसान में काफी हद तक कमी लाना है। बिद्यालय परिसर को आपदा जोखिमो से सुरक्षित रखना है। बच्चो के माध्यम से राज्य में आपदाओं से सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना है।

इसमे विशेष रूप से बाढ़, भूकम्प,शीतलहरी,चक्रवाती तूफान,अगलगी,सड़क दुर्घटना,पर्यावरण,जलवायु परिवर्तन आदि को जानना है।

डॉ संदीप यादव, राकेश मौर्य, साक्षी भारती, एकता यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad