संक्रांति का स्नान भारी संख्या में बलुआ घाट स्नान करते रहे श्रद्धालु - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, January 15, 2024

संक्रांति का स्नान भारी संख्या में बलुआ घाट स्नान करते रहे श्रद्धालु

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  जिले के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मकर संक्रांति के पर्व पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगायी। भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया। 

श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद गरीबो को अन्न, वस्त्र, द्रव्य का दान कर पुण्य अर्जित किया। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात रही। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मा गंगा के तट पर मकर सक्रांति के अवसर पर हजारो श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगायी। भोर से लोग घाट पर पहुचने लगे थे। स्नार्थियो की सुरक्षा को लेकर घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मकर सक्रांति का पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता था। 

लेकिन विगत तीन वर्ष से तिथियों के उलझन में लोग दो दिन मकर सक्रांति का पर्व मना रहे हैं। इस परंपरा को निभाते हुए सोमवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर क्षेत्रीय व दूर दराज से श्रद्धालु पश्चिम वाहिनीं गंगा  तट पर पहुंचकरआस्था की डुबकी लगायी। वही कुछ लोग रविवार को भी स्नान दान किये थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad