कंदवा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त को 2.0 किग्रा0 अवैध गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, April 17, 2024

कंदवा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त को 2.0 किग्रा0 अवैध गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में व

 विनय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण, मादक पदार्थो की रोकथाम, वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में राजेश राय क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कंदवा सलिल स्वरुप आर्दश थाना कन्दवा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अन्तर्राज्जीय बैरियर ककरैत पुलिया बहद ग्राम ककरैत के पास से 1- शिव कुमार पुत्र भगवान शाह उम्र 25 वर्ष निवासी नुवाअ थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार 2- नरेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र श्याम लाल विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी नुवाअ थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार को अपाची मोटर साईकिल BR 45 N 3943 की हैंडिल में 02 किलो नाजायज गांजा का झोला टांगकर जाते हुए दिनांक 17.04.2024 को समय करीब 08.35 बजे गिरफ्तारी किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 14/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

बरामदगी का विवरण-

1-एक अदद अपाची मोटर साईकिल BR 45 N 3943

2- 2 किलो  ग्राम नाजायज गांजा

 टीम का विवरणः

1-प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरुप आदर्श थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।

2-उ0नि0 अमर नाथ साहनी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली। 

3- का0 राकेश यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।

4-का0 संजय मिश्रा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad