रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहाबगंज में चुनावी जनसभा को किया संबोधित - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, May 30, 2024

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहाबगंज में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहाबगंज के गांधी स्मारक इंटर


 कॉलेज के खेल के मैदान पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपना दल (एस) और भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी रिंकी कोल के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "स्वतंत्र लोकतंत्र में विपक्ष का होना जरूरी है, लेकिन झूठ बोलकर राजनीति करना गलत है।" उन्होंने कांग्रेस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा, "मैं खुद दो-ढाई महीने जेल में रहा हूं। तानाशाही तो कांग्रेस ने की है।रक्षा मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हमने पिछड़े और दलित वर्गों को आरक्षण दिया है और सवर्णों को 10% आरक्षण देने का साहस भी मोदी सरकार ने ही दिखाया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सच्चाई के आधार पर राजनीति करती है और झूठ बोलकर नहीं।राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा आज भारत सीमा के इस पार और उस पार मार सकता है। यदि जरूरत पड़ी तो और भी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान टीके बनाने और वितरित करने की तेजी की भी चर्चा की। साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी बात कही।

राजनाथ सिंह ने भाजपा की नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी कभी भी हिंदू-मुसलमान की राजनीति नहीं करती। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर देश को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस अगले दस सालों में विलुप्त हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad